होम = State = मध्य प्रदेश = उज्जैन: गरबा देखने गई युवती से छेड़छाड़, बजरंग दल ने बचाया, भीड़ ने आरोपी को पीटा

उज्जैन: गरबा देखने गई युवती से छेड़छाड़, बजरंग दल ने बचाया, भीड़ ने आरोपी को पीटा

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के उज्जैन में गरबा देखने गई एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना नीलगंगा चौराहा के पास हुई, जहां फरदीन खान नामक युवक ने युवती को फोन कर अपने गैरेज पर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती की चीख सुनकर पास से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।

जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की सोशल मीडिया के जरिए आरोपी फरदीन खान से पहचान हुई थी। 25 सितंबर की रात जब वह गरबा देखने जा रही थी, तब फरदीन ने उसे नीलगंगा चौराहा स्थित न्यू उज्जैन मोटर्स गैरेज पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने उसे अंदर ले जाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बचाया

युवती की चीख-पुकार सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की राठौर और लवेश सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और फरदीन को पकड़कर नीलगंगा थाने पहुंचाया।

भीड़ ने की पिटाई

थाने ले जाते समय मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ और कुछ कार्यकर्ताओं ने फरदीन की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फरदीन खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।