Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश में सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौंदा में तीन सजायाफ्ता आरोपी जेल से बाहर आते ही आतंक मचाने लगे। बुधवार रात इन आरोपियों ने हथियार लेकर आधा घंटे तक गांव में घूमकर गाली-गलौज की और फरियादी परिवार को डराने की कोशिश की।
पिछले अपराध और सजा
आरोपियों महेश उर्फ हल्के, महेंद्र उर्फ करू और सरनाम पुत्र लालू बघेल पर वर्ष 2024 में महिला के मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की मां की हत्या 2020 में की गई थी।
परिवार ने की शिकायत
ग्राम इटौंदा निवासी चंद्रशेखर बघेल ने सेंवढ़ा एसडीओपी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार लेकर परिवार को खत्म करने की धमकी देते हैं और पिछले अनुभव से डर के साए में रहते हैं।
प्रशासन से मांग
चंद्रशेखर ने अधिकारियों से मांग की है कि महेश, महेंद्र और सरनाम को तुरंत गिरफ्तार कर पुनः जेल में भेजा जाए ताकि परिवार सुरक्षित रह सके।

