होम = State = मध्य प्रदेश = फर्जी वोटर्स पर सख्ती! इंदौर में SIR 2025 को लेकर बड़ी बैठक, सभी दलों ने उठाई अपनी-अपनी मांगे

फर्जी वोटर्स पर सख्ती! इंदौर में SIR 2025 को लेकर बड़ी बैठक, सभी दलों ने उठाई अपनी-अपनी मांगे

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आगामी SIR 2025 (Special Summary Revision) को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में हुई, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण (Voter List Revision) की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना था।

12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में

चुनाव आयोग ने SIR के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है, जिसके तहत अब बिहार के बाद 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि चुनाव आयुक्त के निर्देशानुसार SIR की सभी तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। BLOs (Booth Level Officers) को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनसे यह सुनिश्चित करवाया जाएगा कि मतदाता सूची में कोई भी फर्जी नाम न रह जाए। साथ ही, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से भी सहयोग लिया जाएगा।

फर्जी वोटर्स और मृत लोगों

बैठक के दौरान सभी दलों ने फर्जी वोटर्स और मृत लोगों के नाम सूची में शामिल होने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता संजय वाघलीवाल ने कहा कि “मतदाता सूची में सबसे बड़ी समस्या मृत लोगों के नाम बने रहने की है।” उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम से मृत व्यक्तियों की लिस्ट मंगवाकर उन्हें मतदाता सूची से हटाया जाए। वहीं आम आदमी पार्टी के संदीप शर्मा ने कहा कि “मतदाताओं को जागरूक करना जरूरी है।

सरकार को मृत लोगों के नाम तत्काल हटाने चाहिए।” उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि “यदि किसी क्षेत्र में नया वोटर जोड़ा जाता है, तो पहले यह जांच हो कि कहीं उसे दूसरी लोकेशन से हटाया तो नहीं गया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रतिनिधि धीरेन्द्र लाला ने कहा कि BLO को ऐसा समय तय करना चाहिए जब निर्वाचक घर पर मौजूद हो, ताकि सूची सटीक और त्रुटिरहित बनाई जा सके।

बैठक के अंत में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि फर्जी और मृत वोटर्स की पहचान अभियान का सबसे अहम हिस्सा होगा, ताकि SIR 2025 पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े – अमरोहा में महिला की गला रेतकर हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

Tags : MP News

बंगाल