होम = State = मध्य प्रदेश = सुर्खियों में छाई सादगी, सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे की शादी, रची अनोखी कहानी

सुर्खियों में छाई सादगी, सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे की शादी, रची अनोखी कहानी

CM Mohan Yadav’s Son Wedding: मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने शादी को लेकर समाज की सोच पर गहरा संदेश छोड़ा। CM डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव ने किसी आलीशान रिसॉर्ट या भव्य होटल में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में पारंपरिक रस्मों के साथ सात फेरे लिए। उनके साथ मंच पर मौजूद अन्य 21 जोड़ों ने भी समान गरिमा के साथ जीवनसाथी बनने की खुशियां साझा कीं।

समाज के बीच बड़ा संदेश

CM मोहन यादव का यह फैसला चर्चा में है कि उन्होंने बेटे की शादी को किसी बड़े तामझाम से दूर रखते हुए समाज के बीच, सादगी और समानता के साथ किया। उनका संदेश साफ था, शादियों में दिखावे से ज्यादा मायने संस्कार और जुड़ाव का रखते हैं। फूलों से सजा मंच, ढोल–नगाड़ों की धुन और पारंपरिक वेशभूषा दूल्हा शेरवानी और साफा लगाए हुए, जबकि दुल्हन लाल कढ़ाईदार लहंगे में बेहद आकर्षक नजर आईं। वरमाला के दौरान दोनों के चेहरों पर स्वाभाविक मुस्कान और उमंग ने माहौल को और भी खास बना दिया।

इस शादी के कई पहलू सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं-

  • साधारण छपा निमंत्रण कार्ड
  • शादी से एक दिन पहले दूल्हा–दुल्हन का बैलगाड़ी में पहुंचना
  • पूरे आयोजन की सरल लेकिन प्रभावी व्यवस्था विधियां शांतिपूर्ण ढंग से पूरी

उज्जैन के सांवरा खेड़ी में हो रहे इस सम्मेलन में दोपहर से शाम तक फेरे, कन्यादान, विदाई सहित सभी विधियां शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा रही हैं। भारी भीड़ और VIP मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। दूल्हा अभिमन्यु ने भी कहा, यह शादी साधारण नहीं, मेरे लिए बहुत भव्य है क्योंकि हमारे साथ पूरा समाज है। सादगी में सजा यह विवाह अब कई परिवारों के लिए प्रेरणा बन गया है।

ये भी पढ़े: IND vs SA 1st ODI : टॉस जीतकर SA ने गेंदबाजी चुनी, भारत की पहली पारी की तैयारी

बंगाल