MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भक्ति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला, जब देश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपने भजनों की प्रस्तुति से पूरे पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहनाज ने “जय जय श्रीराम” और “जय मां भवानी” के जयकारों से ऐसा वातावरण बनाया कि गगन तक भक्तिरस से गूंज उठा।
धर्म की दीवारों को भजनों की सुर
मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली शहनाज अख्तर आज उस मिसाल का नाम हैं, जिन्होंने धर्म की दीवारों को भजनों की सुर लहरियों से तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में भजन गाना शुरू किया था और अब तक 75 से अधिक एल्बम रिलीज़ हो चुके हैं। सीधी में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने मां दुर्गा, श्रीराम और कृष्ण भक्ति पर आधारित कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रोतागण झूम उठे।
सांस्कृतिक एकता का संदेश
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन, नगरवासी और कला प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन के संचालक अनूप लखेरा (माउंटेन डांस क्रू) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ हुआ। स्थानीय लोगों ने शहनाज अख्तर की प्रस्तुति को भक्ति और भाईचारे की मिसाल बताते हुए जमकर सराहना की। शहनाज अख्तर ने जाते-जाते कहा “मैं गाती रहूँगी मां के भजन, क्योंकि भक्ति की कोई जात नहीं होती बस भाव होना चाहिए।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : JDU का बड़ी कार्रवाई, कई पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

