होम = State = मध्य प्रदेश = MP News: कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो गिरफ्तार,  सीएम मोहन ने दुख व्यक्त किया

MP News: कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो गिरफ्तार,  सीएम मोहन ने दुख व्यक्त किया

MP News: एमपी के कटनी में बीते मंगलवार बीजेपी नेता की दिनदहाड़े बैंक के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता नीलेश रजक पर दो बाइक सवारों ने गोली चलाई थी। जिसकी वजह से कैमोर बाजार में सनसनी फैल गई।

सीएम मोहन यादव ने व्यक्त किय दुख

बीजेपी नेता की हत्या के बाद प्रदेश की सियासत भी काफी गर्मा गई है। बीजेपी के लोग नेता की मौक की सही से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी भाजपा नेता नीलेश रजक की हत्या पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि कैमोर बजरंग दल के मंडल अध्यक्ष हत्याकांड में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर लिखते हुए शोक  संदेश दिया है, साथ ही पूरे मामले में अधिकारियों को कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने कटनी आएंगे।

पुलिस ने किया एनकाउंटर

वहीं इस हत्याकांड मामले में कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता की हत्या करने वाले आरोपियों का देर रात एनकाउंटर किया गया।  इस बीच पुलिस और आरोपियों  के बीच मुठभेड़ भी हुई। आरोपियों की तरफ से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई।

एमपी के कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में बजरंग दल के युवा नेता और बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश उर्फ नीलू रजक की अकरम खान और प्रिंस जोसेफ ने दिनदहाड़े हत्या की थी।  जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें: अनीस बज्मी की ‘राम और श्याम’ के हीरो कौन-रणबीर, रणवीर या कार्तिक?

 हिरासत में आरोपी

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश के बाद एक टीम गठित की गई, और सभी पुलिसकर्मियों ने  आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि मुठभेड़ कजरवारा क्षेत्र में हुई। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधी घायल हुए। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है।

Tags : MP News

बंगाल