होम = State = मध्य प्रदेश = दिल्ली धमाके का महू कनेक्शन: अल फलाह यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट की जड़ें जवाद से जुड़ीं, जाने क्या है पूरा मामला

दिल्ली धमाके का महू कनेक्शन: अल फलाह यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट की जड़ें जवाद से जुड़ीं, जाने क्या है पूरा मामला

MP News: दिल्ली धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस केस का लिंक मध्यप्रदेश के महू शहर से जुड़ गया है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि जिस अल फलाह यूनिवर्सिटी से दिल्ली धमाके के आरोपी आतंकी जुड़े थे, उसका ट्रस्ट महू निवासी जवाद अहमद सिद्दकी ने स्थापित किया था। यह वही जवाद है, जिसके परिवार पर महू में बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ी और ठगी के आरोप लगे थे।

कैसे शुरू हुआ कारोबार

सूत्रों के अनुसार, जवाद अहमद सिद्दकी ने सबसे पहले महू में अल फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी। वर्ष 2001 में उसने लोगों को लालच दिया कि निवेश पर उन्हें “दोगुना मुनाफा” मिलेगा। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन कुछ सालों बाद निवेशकों को तय रकम लौटाई नहीं गई। जब महू के पीड़ितों ने विरोध किया, तो जवाद और उसका परिवार अचानक रातों-रात महू से गायब हो गया।

पुलिस ने दी जानकारी

महू पुलिस के मुताबिक, जवाद का परिवार शहर के कायस्थ मोहल्ले में रहता था। उसके पिता मोहम्मद हामिद कभी महू के शहर काजी भी रह चुके हैं। परिवार के फरार होने के बाद जवाद ने हरियाणा में अल फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की और बाद में उसी को अल फलाह यूनिवर्सिटी के रूप में विस्तारित किया। जवाद खुद इस यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति (Chancellor) और ट्रस्ट का अध्यक्ष है।

अब जब दिल्ली धमाके के आरोपियों के इस यूनिवर्सिटी से संबंध सामने आए हैं, तो जांच एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की सभी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि आतंकी मुजम्मिल और मोहम्मद नबी का सीधा संबंध इसी यूनिवर्सिटी से था।

दिल्ली धमाके की जांच का दायरा बढ़ा

महू पुलिस अब जवाद के रिश्तेदारों और पुराने संपर्कों की तलाश में जुटी है। एडिशनल SP रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस जवाद के स्थानीय नेटवर्क की जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस खुलासे के बाद दिल्ली धमाके की जांच का दायरा और बढ़ गया है। अब सुरक्षा एजेंसियों का फोकस सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा बल्कि महू से लेकर हरियाणा तक फैले उस नेटवर्क पर है, जिसने एक शैक्षणिक संस्था की आड़ में आतंक से जुड़ी डोरें बुन डालीं।

ये भी पढ़ें: आज 12 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद, मैदान में तगड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहां से लड़ रहा सियासी रण

Tags : MP News

बंगाल