MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से प्यार, झूठ और मौत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी 36 साल की प्रेमिका के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला तब उजागर हुआ जब जांच में पता चला कि जिस महिला से वह दो साल से प्यार करता था, वह न सिर्फ शादीशुदा थी बल्कि चार बच्चों की मां भी है।
क्या है पूरा मामला
गिरवाई थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा पहाड़ी पर रहने वाला जावेद खान टैक्सी चलाता था। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात नगीना खान नाम की महिला से हुई थी। नगीना जावेद के ही घर के पास किराए पर रहती थी। उसने जावेद को बताया कि वह 22 साल की है और अविवाहित है। उसके साथ रहने वाली सात साल की बच्ची को उसने अपनी भांजी बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार का रिश्ता बन गया।
करीब दो साल तक दोनों के बीच अफेयर चलता रहा। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन कुछ समय पहले जावेद को नगीना की सच्चाई का पता चला, वह 36 साल की है, शादीशुदा है और चार बच्चों की मां है। यह जानकर जावेद टूट गया। उसने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
कहनियों पर कहानी
परिजनों के मुताबिक, नगीना उसे ब्लैकमेल कर रही थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अपने साथ रहने पर मजबूर कर रही थी। मानसिक तनाव में आकर 7 अक्टूबर की रात जावेद ने नगीना के घर पहुंचकर दरवाजे पर ही फांसी लगा ली। नगीना ने कहानी गढ़ते हुए कहा कि जावेद अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी जावेद की मौत फांसी से हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने फंदा काटकर साफी छुपा दी और चाकू आंगन में फेंक दिया था।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नगीना खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज कर ली है।
सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। ग्वालियर का यह मामला एक बार फिर साबित करता है, झूठे प्यार की चमक जब फीकी पड़ती है, तो उसकी कीमत किसी की जिंदगी से चुकानी पड़ती है।
ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन के बदले परिवार को मिलेगा घर और जमील…लैंड-जिहाद के जाल का चौकाने वाला खुलासा

