होम = खेल = क्रिकेट = महाकाल दरबार में गौतम गंभीर ने टेका माथा, भस्म आरती में हुए शामिल

महाकाल दरबार में गौतम गंभीर ने टेका माथा, भस्म आरती में हुए शामिल

Gambhir visited Mahakaleshwar Temple: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज़ का आखिरी मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। गंभीर इस दौरान भस्म आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि भगवान का आशीर्वाद मेरे परिवार और सभी देशवासियों पर बना रहे।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया के मुताबिक, बाबा महाकाल के दरबार में पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर भस्म आरती में शामिल हुए। तड़के तीन बजे शुरू हुई भस्म आरती में गौतम गंभीर ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भक्ति की। बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन करीब दो घंटे तक आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी पर जल अर्पित किया।

जप करते नज़र आए गंभीर

सामने आए वीडियो में गौतम गंभीर महाकाल के दरबार में भस्म आरती में दिख रहे हैं। इस दौरान वह आरती के दौरान बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए और पूरे समय भगवान महाकाल का तालियों के साथ जप करते देखे गए।

3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड ने 1-1 मैच जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज़ में भारत ने पहले वनडे में 4 विकेट से जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इंदौर के स्टेडियम पर भारत का कैसा रहा है प्रदर्शन

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत का वनडे मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अब तक इस स्टेडियम में 7 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की है। अब तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के अलावा न्यूजीलैंड को यहां हरा चुका है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: शुरुआती रुझानों में BJP को 721 सीटों पर बढ़त; नागपुर, मुंबई और सोलापुर में भी आगे