Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बीजेपी नेता के आरोपी के पक्ष में बयान देने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। नेता के बयान के खिलाफ युवा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया।
एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला
एमपी के छिंदवाड़ा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल सौंसर के ग्रामीण इलाके में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की गई। जिसकी वजह से इलाके का माहौल काफी खराब हो गया, ऐसी हरकत करने वाला आरोपी एक वर्ग विशेष का युवक बताया जा रहा है। जिसकी वजह से ये मामल आग की तरह फैलता जा रहा है। इतना ही नहीं इस घटना से गुस्साए लोग शाम होते-होते थाने तक पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की सख्त कार्रवाई करने की मांग की ।
इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब बीजेपी नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे का बयान सामने आया। दरअसल उन्होंने आरोपी के पक्ष में बयान दिया। जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा, इतना ही नहीं बीजेपी नेता के इस बयान से हर वर्ग के लोग भड़क गए। जिसके बाद नाराज युवाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार पर इलाके में तनाव
जैसे ही पुलिस को पूरी घटना के बारे जानकारी मिली, तुरंत पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़िता के परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अमन बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस की तरफ से बताया गया कि मामले की अच्छी तरह से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
बीजेपी नेता से माफी की मांग पर अड़े युवा
वहीं इलाके में प्रदर्शन करते हुए युवा बीजेपी नेता से मांगी मांगने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समक्षाने की और उन्हें शांत करान की कोशिश की, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी और देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। इतना ही नहीं रात करीब 11.30 बजे तक जाम लगा रहा। जिसकी वजह से आने-जानें में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

