होम = Cover Story Latest = भोपाल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! नौकरी का झांसा, फिर रेप और धर्मांतरण, दो बहनों का काला खेल

भोपाल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! नौकरी का झांसा, फिर रेप और धर्मांतरण, दो बहनों का काला खेल

Bhopal Sex-Racket: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक ऐसे मामले से दहल उठी है, जिसने मानव तस्करी, यौन शोषण और ज़बरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भोपाल की दो बहनों अमरीन और आफरीन को उनके सहयोगी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि वे गरीब और असहाय लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर शोषण, रेप और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करती थीं।

दो पीड़ित, एक जैसी दास्तान

मामला तब सामने आया जब 21 और 32 साल की दो महिलाओं ने रविवार रात बाग सेवनिया थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। दोनों की आपबीती चौंकाने वाली थी नौकरी के नाम पर फंसाना, फिर डर, धमकी और शोषण का सिलसिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बिलाल, चानू और यासिर नाम के तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

शक के घेरे में आलीशान ज़िंदगी

जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें कभी अब्बास नगर की एक झुग्गी में रहती थीं, लेकिन हाल ही में सागर रॉयल विला इलाके के एक महंगे विला में शिफ्ट हो गईं। पुलिस को शक है कि यह ठाठ-बाट कथित तौर पर पीड़ित लड़कियों के शोषण से कमाए गए पैसों से खड़ा किया गया।

नौकरी का लालच, फिर बुरे सपने

आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को 10 हजार रुपये महीने की सैलरी, रहने-खाने की सुविधा और “हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल” का सपना दिखाया गया। शुरुआत घरेलू काम से होती थी, लेकिन बाद में उन्हें पार्टियों, पब और लाउंज में ले जाया जाता, जहां अमीर लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। FIR के मुताबिक, कई मामलों में पीड़ितों को शराब और MD ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया गया और नशे की हालत में उनका यौन शोषण हुआ।

अहमदाबाद से भोपाल तक फैला नेटवर्क?

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में उसे काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया, जहां अमरीन के रिश्तेदार यासिर ने उसके साथ रेप किया। उसने यह भी कहा कि बिलाल और चानू ने अलग-अलग मौकों पर मारपीट की। दूसरी पीड़िता, जो भोपाल की रहने वाली है, ने बताया कि चंदन यादव ने नारायण नगर स्थित घर में उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

ज़बरन धर्म परिवर्तन

मामले में सबसे संवेदनशील आरोप जबरन धर्म परिवर्तन का है। FIR के अनुसार, चंदन यादव ने एक पीड़िता पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, शादी का लालच दिया और बाद में बुर्का पहनने व नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस इन आरोपों की जांच सख्त धाराओं में कर रही है।

मोबाइल, व्हाट्सऐप ग्रुप और बड़े रैकेट की आशंका

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त किए। जांच में अमरीन के फोन से कई संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप मिले, जिनमें युवतियों की तस्वीरें थीं। आशंका जताई जा रही है कि यह रैकेट सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं, बल्कि गुजरात और मुंबई तक फैला हो सकता है।

ब्लैकमेलिंग और धमकियों का जाल

पीड़ितों का दावा है कि नौकरी छोड़ने की बात करने पर उन्हें धमकाया जाता था। उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया गया, ताकि वे चुप रहें।

पुलिस का बयान

एडिशनल DCP गौतम सोलंकी ने पुष्टि की कि बाग सेवनिया थाने में रेप और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके वित्तीय लेन-देन, यात्रा रिकॉर्ड और डिजिटल कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

अब आगे क्या?

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह एक सीमित अपराध था या किसी बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा। फिलहाल, यह मामला भोपाल ही नहीं, पूरे प्रदेश में मानव तस्करी और शोषण को लेकर गंभीर बहस छेड़ चुका है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर घेरकर युवक को गोलियों से भूना, CCTV में कैद खौफनाक मर्डर

बंगाल