होम = State = मध्य प्रदेश = Bhopal News: रीवा IG के नशीले कफ सिरप पर बयान से सियासी बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Bhopal News: रीवा IG के नशीले कफ सिरप पर बयान से सियासी बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Bhopal News: मध्य प्रदेश में नशीले कफ सिरप का काला कारोबार एक बार फिर से जोरों पर है। जिसकी वजह से प्रशासन काफी परेशान है, लेकिन इसी बीच रीवा रेंज के आईजी  एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। इतना  ही नहीं  आईजी के इस बयान के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आईजी के इस बयान को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है साथ ही कहा है कि पूरे प्रदेश की भ्रष्ट व्यवस्था का सच्चा आईना सबसे सामने आ गया है।  बताया है.

पुलिस अफसर ही खोल रहे कानून व्यवस्था की पोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रीवा आईजी ने कथित तौर पर बयान दिया था कि थानेदारों की मिलीभगत के बिना क्षेत्र में नशीले सिरप की बिक्री असंभव है। आईजी के इस बयान को ही अब विपक्ष ने आधार बना लिया है, और इसी आधार पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल अब खुद पुलिस अफसर ही खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा के आईजी का बयान साफ़ कहता है कि यह केवल रीवा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की भ्रष्ट और नशे में डूबी व्यवस्था की सच्ची तस्वीर है।

शासन-प्रशासन से सीधे सवाल

सिंघार ने आगे कहा कि वह कई बार मंचों से रीवा में नशीले कफ सिरप के फल-फूल रहे कारोबार का मुद्दा उठा चुके हैं। अब जब खुद आईजी ने पुलिस की मिलीभगत की बात स्वीकार कर ली है, तो यह बेहद गंभीर मामला है।

नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को निशाने पर लिया, जो इसी क्षेत्र से आते हैं। सिंघार ने सवाल उठाया कर कहा कि क्या इस क्षेत्र से आने वाले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को इस विषय की जानकारी नहीं है? क्या उन्हें नहीं पता कि इन नशीली कफ सिरप के कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं?

सिंघार ने आगे कहा कि इसे “ड्रग माफिया,पुलिस सत्ता” का गठजोड़ करार दिया, जिसने प्रदेश के युवाओं को बर्बादी के रास्ते पर धकेल दिया है. क्या पुलिस पर कार्रवाई होगी, या संरक्षण मिलता रहेगा? उन्होंने मुख्यमंत्री से भी जवाब मांगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, पुलिस विभाग आपके ही अंतर्गत आता है। अगर पुलिस ही नशे के अवैध कारोबार में शामिल है, तो क्या उन पर कार्रवाई होगी या उन्हें यूं ही सत्ता का संरक्षण मिलता रहेगा?

ये भी पढें: एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब

रीवा आईजी के बयान पर भड़की कांग्रेस

वहीं आईजी के बयान पर कांग्रेस ने भी हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा एक जिम्मेदार अधिकारी अगर इस तरह का बयान दे रहे हैं। इससे साफ होता है कि मध्य प्रदेश में किस तरीके से माफिया राज चल रहा है, उनके इस बयान के बाद पूरे प्रदेश भर में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि एमपी नशा मुक्त बन सके।

बंगाल