होम = State = मध्य प्रदेश = अवैध शराब तस्करी पर बेटमा पुलिस का बड़ा वार — लाखों की बीयर माउट के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी पर बेटमा पुलिस का बड़ा वार — लाखों की बीयर माउट के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

MP News: बेटमा / इंदौर में शराब माफिया के खिलाफ इंदौर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बेटमा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक ट्रक से 1200 पेटी अवैध बीयर माउट (लगभग 14,400 ब्लॉक लीटर) जब्त की है। पकड़ी गई खेप की कीमत ट्रक समेत करीब ₹48 लाख 60 हजार बताई जा रही है।

कमान्ड कंट्रोल एक्शन एसपी (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में

  • एएसपी रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी संघ प्रिय सम्राट के मार्गदर्शन में
  • थाना प्रभारी मीना कर्णावत के नेतृत्व में कार्रवाई

कैसे पकड़ा गया अवैध माल ?


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब राज्य से बाहर भेजी जा रही है। बेटमा पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक क्रमांक MP09HG3751 को रोककर जांच की।
ट्रक में बीयर माउट की पेटियों के नीचे अवैध शराब की खेप छिपाई गई थी।

एक आरोपी गिरफ्तार आरोपी—


तेजू सिंह पिता शिवसिंह चौहान
निवासी — गुड़भेली, थाना बडौद, जिला आगर मालवा
इसके खिलाफ थाना बेटमा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।

कितनी कीमत की शराब ?

  • जब्त शराब मूल्य — ₹33,60,000
  • ट्रक मूल्य — ₹15,00,000
    कुल जब्ती — ₹48,60,000

हीरो ऑफ ऑपरेशन टीम में शामिल —


मीना कर्णावत (टीआई), संदीप पोरवाल (उनि), गजेन्द्र चौहान, रामप्रसाद सोलंकी, राजेश पटेल, तुलसीराम अहिरवार और सैनिक प्रह्लाद सभी को एसपी ने सराहना दी है।

पुलिस का संदेश साफ — तस्करी बंद नहीं तो कार्रवाई और कड़ी होगी
बेटमा पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करों के लिए सीधी चेतावनी मानी जा रही है।

संवादाता – राहुल देवड़ा

Tags : MP News

बंगाल