Jharkhand News : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को नवम सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

बलिदान, त्याग को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य
पंजाब सरकार के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग, समर्पण और मानवता के प्रति उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर से संत-महात्माओं, धार्मिक नेताओं और विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़े – अब ओला-उबर की तरह हाज़िर होगी ‘ममता वाहन’, गर्भवतियों को नहीं होगी इंतज़ार की परेशानी
सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंजाब सरकार की ओर से मिले इस आमंत्रण के लिए दोनों मंत्रियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

