Jharkhand News: बिरसानगर में केनरा बैंक के पास सनसनीखेज लूट, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश तेजझारखंड के जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। बता दें कि यहां केनरा बैंक के पास स्थित एक पीके सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में चोरी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन हथियारबंद बदमाश कार्यालय में घुस गए और ऑफिस में रखे 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं फरार होते समय अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने भी शुरू किए, ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।
वहीं कार्यालय के मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वो उस समय दफ्तर में लेबर पेमेंट के लिए पैसे गिन रहे थे। और इसी दौरान तीन युवक हथियार लेकर अंदर घुसे और रुपये लूटकर भाग निकले।
मालिक ने बताई अंदरूनी मिलीभगत
कंपनी के मालिक ने आगे बताया कि इस घटना में अंदरूनी मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने संदेह जताया कि ऑफिस के अंदर से जानकारी लीक किए बिना अपराधी इतने सटीक तरीके से लूट को अंजाम नहीं दे सकते थे।
ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?
वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में नाका बंदी कर जांच शुरू कर दी है। आगे अधिकारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

