होम = State = जम्मू कश्मीर = मां वैष्णो देवी यात्रा में फिर लौटी रौनक, श्रद्धालुओं की बढी संख्या, कटड़ा में दिखी चहल-पहल

मां वैष्णो देवी यात्रा में फिर लौटी रौनक, श्रद्धालुओं की बढी संख्या, कटड़ा में दिखी चहल-पहल

Vaishno Devi Yatra : वर्तमान में श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में मां वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी देखी जा रही है, जिसके चलते इस समय यात्रा कर रहे भक्तों को किसी भी तरह की भीड़ या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

मंगलवार को मां वैष्णो देवी की यात्रा में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिले। जिसको लेकर आधार शिविर कटड़ा में श्रद्धालु की चहल पहला आरंभ हो गई है। श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा और रोपवे केवल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू  तथा पालकी आदि की सेवाओं को लेकर किसी भी तरह का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और यह सभी सेवाएं श्रद्धालुओं को आसानी से उपलब्ध हो रही है।

दिन में अधिकांश समय हेलीकॉप्टर सेवा सुचारु रही और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। वही नगर के व्यापारी वर्ग का मानना है कि जल्द ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होगी और एक बार फिर बाजार श्रद्धालुओं से भरा होंग।

बता दें कि 20 अक्टूबर को 11800 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे । तो वहीं 21 अक्टूबर यानी कि मंगलवार बाद दोपहर 3:00 बजे तक करीब 11000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आना जारी है ।

ये भी पढ़े  : बिहार चुनाव में राजद को झटका : पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

बंगाल