होम = State = जम्मू कश्मीर = Srinagar News :  नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका, शहीदों के परिजनों से मिले डीजीपी नलिन प्रभात

Srinagar News :  नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका, शहीदों के परिजनों से मिले डीजीपी नलिन प्रभात

Srinagar News : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए हादसे ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। पुलिस थाने में धमाका इतना जोरदार और दर्दनाक था कि लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस पुलिस के नौ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और करीब 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

पुलिसकर्मियों के परिवारों से डीजीपी ने की मुलाकात

वहीं जम्मू-कश्मीर डीजीपी नलिन प्रभात ने सोमवार को शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों के परिवारों से उनके घरों पर मुलाकात की और भरोसा दिया कि पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि हम नौगाम ब्लास्ट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों को कभी नहीं भूलेंगे। हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों के परिवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और किसी को कोई परेशानी नहीं होने देगी।

सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से किए गए ऐलान में मुख्यमंत्री राहत कोष से सभी शहीदों के परिवारों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1 लाख रूपए की मदद दी जाएगी।

मंत्री जावेद डार ने बताया कि प्रशासन नुकसान का आकलन कर चुका है और सभी मदद को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 से ज़्यादा घायलों का इलाज जारी है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

DGP ने दी जानकारी

डीजीपी नलिन प्रभात ने आगे कहा कि यह घटना पुलिस और प्रशासन के लिए भी गहरा सदमा है, लेकिन वे पूरी ताकत के साथ शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और भविष्य में हर मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देंगे। नौगाम धमाके ने साफ कर दिया है कि शहीद पुलिसकर्मी और घायलों के परिवार कभी भूले नहीं जाएंगे, और उनके लिए प्रशासन और पुलिस हर संभव कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें: थार की लालच में बेटी की बलि? बीजेपी नेता पर दहेज़ हत्या का सनसनीखेज़ आरोप, आधी रात को चुपचाप अंतिम संस्कार की कोशिश

बंगाल