Road Accident : जम्मू-कश्मीर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक स्थानीय क्रिकेटर की Road Accident में मौत हो गई। यह हादसा महज कुछ सेकंड की लापरवाही की वजह से हुआ, जिसने एक खिलाड़ी की जिंदगी छीन ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई। मृतक क्रिकेटर का नाम फरीद हुसैन बताया जा रहा है। फरीद अपने दोपहिया वाहन से सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार का चालक अचानक दरवाजा खोल देता है। फरीद अपने वाहन के साथ सीधे उस दरवाजे से टकरा जाते हैं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आई। लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
कार चालक की लापरवाही बनी मौत की वजह
Eyewitnesses के अनुसार, अगर कार चालक सावधानी बरतता तो यह हादसा टल सकता था। अचानक से गाड़ी का गेट खोलना ही इस दुर्घटना की मुख्य वजह रहा। इस लापरवाही ने फरीद जैसे युवा क्रिकेटर की जान ले ली और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
जम्मू-कश्मीर और क्रिकेट
हालांकि जम्मू-कश्मीर अक्सर आतंकवादी घटनाओं की वजह से सुर्खियों में रहता है, लेकिन यहां के कई युवा क्रिकेटरों ने हाल के सालों में अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई है। परवेज रसूल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखकर राज्य का नाम रोशन किया। उमरान मलिक, जिनकी तूफानी रफ्तार वाली गेंदबाजी ने सबको चौंकाया, यहीं से आते हैं। वह फिलहाल चोट से उबरकर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
इसके अलावा अब्दुल समद IPL में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फरीद हुसैन भले ही बड़े स्तर तक नहीं खेल पाए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक होनहार क्रिकेटर की थी। उनकी असमय मौत ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्रिकेट समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
ये भी पढ़े– 30 बच्चियों को शिकार बना चुका सीरियल किलर.. अदालत ने दी उम्रकैद की सजा
सोशल मीडिया पर गुस्सा और गम
#Viral Video: A man Fareed Khan, who was a renowned cricketer from Poonch, has lost his life in this incident.#Poonch #RoadAccident #greaterjammu pic.twitter.com/IycMdPQNP1
— Greater jammu (@greater_jammu) August 22, 2025
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ लोगों ने फरीद को श्रद्धांजलि दी, वहीं कईयों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी करने और अचानक गेट खोलने जैसी लापरवाहियों को रोकने के लिए सख्त नियमों की मांग की।

