Vaishno Devi Katra Landslide : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। हादसे में 31 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए। अधक्वारी के पास हुआ यह हादसा यात्रा मार्ग को प्रभावित कर गया। सेना और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।
31 श्रद्धालुओं की मौत
मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 31 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। दूसरी ओर उत्तरी रेलवे ने जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जबकि 27 ट्रेनों को रोक दिया गया है।
नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच
वहीं, जम्मू डिविजन में आज स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इस डिविजन में बहने वाली तीन नदियां खतरे के पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। लोगों को नदी के किनारों और बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े : जम्मू में भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अस्थायी रूप से रोकी गई यात्रा
हालांकि, केंद्रशासित प्रदेश के कई हिस्सों में टेलीकॉम ब्लैकआउट हो गया है, जिससे लाखों लोग संपर्क से बाहर हैं। प्रशासन का ध्यान हाई-रिस्क इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने पर है।

