होम = Cover Story Big = खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं की गई स्थगित

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं की गई स्थगित

Schools Closed in Kashmir: अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर समेत देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों के चलते जम्मू कश्मीर की सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से सभी स्कूलों और कॉलेजों को इस सप्ताह बंद रखने का ऐलान किया है। सरकार के आदेश के मुताबिक कश्मीर डिवीजन के सभी स्कूल और कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाया कदम

जम्मू-कश्मीर शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर एहतियातन यह फैसला लिया गया है। घाटी में जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए स्कूलों और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी समझा गया। इस कदम से यह साफ होता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि उसके असर दूर-दराज़ तक महसूस किए जा रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर सामने आने के बाद कश्मीर घाटी के कई जिलों में प्रदर्शन तेज हो गए, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और संवेदनशील इलाकों में आवागमन पर पाबंदियां लगा दीं।

परीक्षाएं स्थगित की गईं

कश्मीर विश्वविद्यालय ने एहतियातन इस सप्ताह निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में छात्रों से अपील की गई है कि वे नई परीक्षा तिथियों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें। साथ ही अफवाहों और अपुष्ट खबरों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच साउथ कोरिया की शेयर मार्केट हुई क्रैश, भारत के सेंसेक्स में भी दिखी 1700 अंकों की भारी गिरावट

बंगाल