Jammu-Kashmir : जम्मू- कश्मीर CID की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने श्रीनगर में आठ जगहों पर छापे मारे गए। 35 साल पहले हुई इस हत्या मामले में अब एक्शन पर जम्मू-कश्मीर में हलचल मच गई है। ये छापे 1990 में एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या से जुड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (SID) ने सोमवार देर रात सबूत जुटाने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे।
SKIMS में करती थी नर्स का काम
सरला भट्ट की उम्र 27 साल थी और अनंतनाग जिले की रहने वाली थीं। उन्हें किडनैप करके उनकी हत्या कर दी गई थी। सरला भट्ट श्रीनगर शहर के सौरा इलाके में स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में नर्स का काम करती थीं। 18 अप्रैल, 1990 को उन्हें इंस्टीट्यूट के हॉस्टल से अगवा कर लिया गया था। 19 अप्रैल, 1990 को उनकी गोलियों से छलनी लाश श्रीनगर शहर के मालबाग इलाके में सड़क पर मिली थी।
कश्मीरी पंडितों को निकालने के लिए हुई थी हत्या
इस मामले में श्रीनगर के निगीन पुलिस स्टेशन में FIR 56/1990 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उनकी हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। ये साजिश कश्मीरी पंडित समुदाय को घाटी से बाहर निकालने के लिए रची गई थी। उन्हें भारतीय खुफिया एजेंसियों का एजेंट बताया जा रहा था।
खुलेआम चुनौती दी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भट्ट ने पंडितों को सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। साथ ही घाटी छोड़ने के लिए दिए गए उग्रवादी फरमानों की अवहेलना की थी । बता दें कि उसने JKLF के प्रभुत्व को खुलेआम चुनौती दी थी, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे बताया कि उनकी मृत्यु के बाद भी उनके परिवार को धमकियाँ मिलीं और स्थानीय लोगों ने उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल न होने की चेतावनी दी।
ये भी पढ़े : Gold Rate Today: Trump की पोस्ट के बाद …..सोने में भारी गिरावट, जानिए आज कितना हुआ सस्ता

