होम = Cover Story Big = जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के आतंकियों की सूचना, इंटरनेट सेवाएं निलंबित; ड्रोन से तेज़ की गई तलाशी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के आतंकियों की सूचना, इंटरनेट सेवाएं निलंबित; ड्रोन से तेज़ की गई तलाशी

Kishtwar terror alert: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को पाकिस्तान समर्थित जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकियों का पता चला है, जिनको खोजने के लिए अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के तहत बर्फ से ढके चतरू क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी है और ड्रोन से चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। बता दें कि इस क्षेत्र में पहले भी आतंकियों के पता होने की सूचना मिल चुकी है।

इलाके में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गईं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन के दौरान इंटरनेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए सिंहपोरा, चिंगम और चतरू इलाके के 6 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित कर दी गई हैं। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और नाकाबंदी की गई है। जंगलों में सुरक्षा बलों की टीम तलाशी ले रही है। इस दौरान, बीच-बीच में गोलीबारी की भी आवाज आ रही है।

खबर पर अपडेट जारी है…