होम = State = जम्मू कश्मीर = बादल फटने के कारण जम्मू के डोडा मे तबाही, 3 की मौत, सीएम ने कहा – ‘हालात गंभीर’

बादल फटने के कारण जम्मू के डोडा मे तबाही, 3 की मौत, सीएम ने कहा – ‘हालात गंभीर’

Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से भारी तबाही आ गई है। इलाके में बादल फटने से कई मकान तबाह हो गए है। इसी बीच 3 लोगों की जान चली गई है। हालात को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई है। जानकारी के अनुसार, 15 घरों को नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव का काम तेजी से शुरु कर दिया गया है।

डोडा मे बादल फटने की घटना के बाद इलाके में सैलाब दिख रहा है, जिससे रास्ते में आने वाले पेड़ और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों में पानी में बह चुके है और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए है। स्थानीय लोगों के जीवनभर की कमाई प्रकृति के प्रकोप की भेट चढ़ चुकी है। जिले के ऊपर हिस्से में तबाह हुए मकानों से स्थानीय लोग अपना कीमती सामान निकालकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर है।

सीएम ने  कहा – ‘हालात गंभीर’

डोडा के कमिश्नर ने एक्स पर कहा कि लगातार बारिश, भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण जंगलगवार नाले पर एनएच-244 (डोडा–किश्तवाड़) पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, क्योंकि सड़क का एक हिस्सा बह गया है। लोगों से अपील है कि बहाली तक यात्रा से बचें।

इस बीच सीएम उमर अब्दुल्ला ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हालात गंभीर है, खुद नजर बनाए हुए हैं।

जम्मू दौरे पर उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। मैं व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी करने के लिए श्रीनगर से जम्मू जाने वाली अगली फ्लाइट से जाऊंगा। इस बीच आपातकालीन बहाली कार्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपायुक्तों (DCs) को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।”

ये भी पढ़े :  रामभद्राचार्य की टिप्पणी से भड़के संत, बोले- “भगवान का नाम किस भाषा में है… लगता है सुनाई भी नहीं देता”

बंगाल