होम = State = Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – राज्यसभा चुनाव में देंगे कांग्रेस का साथ

Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – राज्यसभा चुनाव में देंगे कांग्रेस का साथ

जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रधान डॉ फारूक अब्दुल्ला ने अभी से ही कांग्रेस का साथ देने का दावा कर दिया है, दरअसल राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उसको ही लेकर फारूक अब्दुल्ला ने बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “कांग्रेस हमारे साथ है और वे राज्यसभा चुनाव में हमारा साथ दे रहे हैं।”

कांग्रेस का साथ देंगे फारूक अब्दुल्ला

कांग्रेस के बारे में बात हो ही रही थी, कि इसी बीच हलाल सर्टिफिकेशन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की हालिया टिप्पणी पर डॉ फारूक ने जबाव दिया।  उन्होंने कहा कि, “भारत विविधता में एकता में विश्वास करता है और जब तक हम विविधता बनाए रखेंगे, भारत मजबूत होगा। कोई भी हमेशा सत्ता में नहीं रहता, एक समय आएगा जब उन्हें सत्ता से हटा दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी उम्मीद जताई कि 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस  सभी चार सीटों पर जीत हासिल करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता  सुनील शर्मा से भी बेबुनियाद बयान न देने की अपील की।

मुख्यमंत्री उमर ने मीडिया सी की बातचीत

मुख्यमंत्री उमर ने मीडिया वालों से कहा कि हर विधानसभा सेशन से पहले लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग होती है और आज नेकां और दूसरे इंडिपेंडेंट्स ने स्ट्रेटेजी बनाने के लिए मीटिंग की।

उन्होंने कहा, “यह सेशन दूसरों से अलग है क्योंकि राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं, और सभी सीटों पर जीत पक्की करने के लिए स्ट्रेटेजी बनाई जा रही थी।” उन्होंने कहा, “मैं मीटिंग में शामिल होने के लिए तारिगामी और दूसरे इंडिपेंडेंट्स का शुक्रगुजार हूं। NC के MLA और दूसरे इंडिपेंडेंट्स में जो जोश देखा जा सकता है, उसे देखते हुए मुझे उम्मीद है कि NC सभी चार राज्यसभा सीटें जीतेगी।”

ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव में राजद को झटका : पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मीटिंग में कांग्रेस के शामिल न होने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि उनकी अपनी मीटिंग थी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि वे BJP को जीतने नहीं देंगे। कांग्रेस का अपना सिस्टम है। उनकी पार्टी और हमारी पार्टी में फ़र्क है। उन्हें पार्टी हाईकमान के फ़ैसले का इंतज़ार करना पड़ता है, जबकि हम यहां फ़ैसले लेते हैं।”

Tags :

बंगाल