होम = Cover Story Latest = हिमाचल के कुल्लू में रात के वक्त यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत व 22 घायल

हिमाचल के कुल्लू में रात के वक्त यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत व 22 घायल

Bus Accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार की देर रात यात्रियों से भरी बस एक खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

2 बच्चे समेत 22 लोग बस में थे सवार

पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू मिली जानकारी के अनुसार सोंझा के पास एक बस सड़क से नीचे गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस वाहन में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें 20 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। इनमें से 18 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CH) बंजार भेज दिया गया है.अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

इन टीमों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी तुरंत मदद कर अहम भूमिका निभाई। फिलहाल तलाशी और शिनाख्त का काम जारी है और प्रशासन द्वारा अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।