होम = State = हिमाचल प्रदेश = ऊना में दो गुटों के बीच चली गोली, एक की मौत 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस..

ऊना में दो गुटों के बीच चली गोली, एक की मौत 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस..

हिमाचल प्रदेश: जिला ऊना मुख्यालय पर बीती रात एक बार फिर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। मामला ऊना के लाल सिंघी में एक निजी होटल के बाहर का है जहां दो गुटों में पहले बहस हुई फिर उन में से एक युवक ने गोलियां चला दी, जिस में एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

ऊना के एसपी ने दी जानकारी


एस पी ऊना अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी की जा रही थी पार्टी के दौरान दोनों गुटों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई जिस के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिसमे संतोषगढ़ निवासी आशु पुरी की मौत हो गई हैं और अन्य दो घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में क्यों डूबी जनसुराज, जानें जनसुराज को लेकर क्या है प्रशांत किशोर का फ्यूचर प्लान!

Tags : crime news

बंगाल