होम = State = हिमाचल प्रदेश = हिमाचल में धमाका, नए साल की सुबह पुलिस थाने के पास अफरा-तफरी, आसपास इमारतों के टूटे शीशे

हिमाचल में धमाका, नए साल की सुबह पुलिस थाने के पास अफरा-तफरी, आसपास इमारतों के टूटे शीशे

Himachal Blast: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल की पहली सुबह सवा नौ बजे अचानक भयंकर धमाका हुआ। धमाके की जोरदार आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल के आसपास के पुलिस थाना, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और मार्केट कमेटी भवनों के शीशे टूट गए, जबकि दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरी जगह सील कर दी और गहन जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक छानबीन में धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह शरारत का नतीजा है या किसी बड़ी साजिश की वजह।

धमाके की चपेट में पास स्थित सैनिक विश्राम गृह भी आया, जिसकी दीवारें और शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी संभावित खतरों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वास्तविक वजह सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल है, और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों में सतर्क बने हुए हैं।

बंगाल