Himachal Flood Update: हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण बाढ़, बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदा से तबाह है। प्रदेश के सराज, थुनाग, जंजैहली और मंडी के लोग मदद के लिए तड़प रहे हैं। हालांकि मंडी से सांसद बनीं कंगना रनौत काफी वक़्त तक घूम रही। कंगना की चुप्पी पर लोगों ने सवाल उठाए और उनकी तीखी आलोचना की। खैर अब कंगना ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वो मंडी जा रही हैं।
कंगना ने किया पोस्ट
कंगना ने आलोचना झेलने के बाद पोस्ट कर कहा मैं हिमाचल प्रदेश जा रही हूं। जल्द ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगी। कृपया आप निश्चिन्त रहें। मैं हर परिस्थिति में हिमाचल प्रदेश के साथ हूं। हालांकि लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा। कंगना के पोस्ट पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब चार दिनों तक लोग मलबे में दबे रहे तब कहां थीं आप? सड़कें टूट गईं, घर उजड़ गए, कितने परिवार तबाह हो गए, तब सांसद महोदया कहां थीं? कई लोग लिख रहे हैं कि जब सब बह गया है तो दौरा किस काम का है?
I am on my way to Himachal Pradesh, I will be visiting the affected areas soon. Please be rest assured I stand with Himachal Pradesh in every situation. Jai Hind 🇮🇳
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 4, 2025
गायब हैं कंगना
बता दें कि चुनाव के समय कंगना खुद को पहाड़ की बेटी बता रही थीं लेकिन आपदा के समय उनका गायब रहना लोगों को पसंद नहीं आया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत अन्य कई मंत्री मौके पर राहत कार्यों में जुटे रहे, लेकिन कंगना कहीं दिखाई नहीं दे रही थीं। अब सबकी निगाहें इस पर है कि क्या कंगना ये दौरा सिर्फ औपचारिकता पूरा करने के लिए करेंगी या फिर कोई ठोस मदद पहुंचाएंगी।
दलाई लामा मामले में चीन को भारत ने सुनाई दो टूक, बोला-धर्म और विश्वास के मसले पर…

