होम = Cover Story Latest = विवाहित कपल ने ट्रैक पर खड़े होकर एक-दूसरे को लगाया गले, फिर चलती ट्रेन के आगे सो गए; सुसासइड की जांच में जुटी पुलिस

विवाहित कपल ने ट्रैक पर खड़े होकर एक-दूसरे को लगाया गले, फिर चलती ट्रेन के आगे सो गए; सुसासइड की जांच में जुटी पुलिस

Couple Suicide in jhajjar: हरियाणा के झज्जर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस कर्मी ने पत्नी के साथ चलती ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। हादसे के बाद दोनों के शवों के टुकड़े हो गए। बकौल रिपोर्ट, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: कानपुर IIT में मौत का सिलसिला जारी, PHD छात्र ने इमारत से कूदकर दी जान, 22 दिन में दूसरा सुसाइड

2.5 साल पहले हुई थी शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, मृत पुलिस कर्मी की पहचान 28 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। सुनील ने ढाई साल पहले हिमांशी संग शादी रचाई थी। वह गांव जौंधी का रहने वाला था। सुसाइड करने के लिए सुनील और हिमांशी बाइक पर सवार होकर आए थे। यहां दोनों ने पहले एक-दूसरे को गले लगाया और रोहतक से मदार जाने वाले ट्रेन के सामने लेट गए। इससे दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड मामले में पुलिस को मिला बड़ा अपडेट, कोरियन ऐप का कोई ठोस सबूत नहीं मिला

बंगाल