Road Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे फ्लाईओवर के पास एग्जिट-9 पर एक तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
दिल्ली से जयपुर जा रहे थे सवार
यह गाड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की ब्लैक थार थी, जिसमें कुल छह लोग सवार थे जिसमें तीन युवक और तीन युवतियां थे । सभी दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह
पुलिस जांच के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इसी कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और थार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढे – हरियाणा में शुरू हुई लाडो लक्ष्मी योजना, जाने महिलाओं को मिलेगी कितनी राशी?
सड़क सुरक्षा पर सवाल
इस दुर्घटना (Road Accident) ने एक बार फिर से हाईवे पर ओवरस्पीडिंग और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

