होम = State = हरियाणा = राहुल फाजिलपुरिया को मारने वाले 5 शूटरों का एनकाउंटर, 4 घायल

राहुल फाजिलपुरिया को मारने वाले 5 शूटरों का एनकाउंटर, 4 घायल

by | Aug 27, 2025 | हरियाणा

Rahul Fazilpuria : हरियाणा के गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर Rahul Fazilpuria की हत्या की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार को पांच शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया, जो राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार, इन हमलावरों ने राहुल को मारने के लिए योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस के समय रहते कार्रवाई करने से उनकी साजिश विफल हो गई।

STF और क्राइम ब्रांच ने साजिश को किया नाकाम

फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद अब बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को मारने की सुपारी दी गई थी। STF और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में इस साजिश को नाकाम कर दिया। वजीरपुर इलाके में हुए एनकाउंटर में 5 शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 4 के पैरों में गोली लगी है।

एनकाउंटर में चलीं 18 गोलियां

इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से 18 राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के चलते उनकी जान बच गई। सभी पुलिसकर्मी पूरी तरह सुरक्षित है।

DSP प्रितपाल सिंह ने एनकाउंटर पर दिया बयान

STF गुरुग्राम के DSP प्रितपाल सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में एनकाउंटर पर बयान दिया। जिसके मुताबिक गिरफ्तार सभी बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के शार्प शूटर हैं। जिनकी पहचान झज्जर के रहने वाले विनोद पहलवान, सोनीपत के रहने वाले पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है।

फाइनेंसर की हत्या में भी शामिल थे

पुलिस ने बताया कि ये शूटर रोहित सरधानिया और दीपक नंदल जैसे गैंगस्टरों के लिए काम करते हैं और राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर की हत्या में भी शामिल थे। इन शूटरों के पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

ये भी पढ़े –  Maharasthra News : चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

इससे पहले, 14 जुलाई को भी राहुल फाजिलपुरिया पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। उस हमले के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और मंगलवार को इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया।

बंगाल