Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम से इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को हर माह ₹2100 का भत्ता प्रदान किया जाएगा।
किसको मिलेगा योजना का लाभ?
- योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है।
- पहले चरण में लगभग 21 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
- इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही श्रेणी की महिलाएं शामिल होंगी।
बजट और प्रावधान
- सरकार ने इस योजना के लिए बड़ा बजट तय किया है।
- कुल वार्षिक बजट लगभग ₹5000 करोड़ है और मासिक खर्च करीब ₹415 करोड़ है।
आवेदन की प्रक्रिया
- इस योजना के लिए सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च किया है।
- महिलाओं को आवेदन के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- एक ही मोबाइल फोन से कई महिलाओं का पंजीकरण किया जा सकता है।
- पंजीकरण के बाद 1 नवंबर (हरियाणा दिवस) से पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजी जानी शुरू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस योजना को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लॉन्च करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
ये भी पढ़े –
यह योजना हरियाणा की महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक सहारा बनेगी बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण की ओर भी एक अहम प्रयास है।

