Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से वैलेंटाइन डे पर एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ वैलेंटाइन डे मनाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की। मामला तब सामने आया जब युवक ने पुलिस को फोन करके अज्ञात हमलावरों द्वारा लूटपाट और पत्नी की हत्या के बारे में बताया।
क्या है पूरा मामला?
हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउटेंट (सीए) ने अपनी पत्नी महक की हत्या कर दी। महक पेशे से एक बैंक कर्मचारी थी। रिपोर्ट के अनुसार, पहले तो यह मामला लूटपाट का लग रहा था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह मामला महज 18 घंट में सुलझा लिया गया। पुलिस के अनुसार, अंशुल ने एक सोची समझी साजिश के तहत महक की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे गुरुग्राम में काम करने वाले अंशुल ने पुलिस को फोन करके दावा किया कि अज्ञात हमलावरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की और उनकी पत्नी का गला काट दिया। लेकिन जांच शुरू होते ही अधिकारियों ने उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। वह बार-बार अपनी कहानी बदल रहा था और हमलावरों के बारे में बता नहीं पाया, जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया।
क्यों की हत्या?
पुलिस ने जब अंशुल से सख्ती से पूछताछ की तो आखिरकार वह टूट गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह गुरुगाम के एचडीएफसी बैंक में काम करने वाली महक के करेक्टर को लेकर परेशान था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसी संशय ने अंततः उसका कत्ल करने के लिए मजबूर हो गया।
वहीं, महक के पिता को शुरू से ही अपने दामाद पर शक था। हत्या के दौरान अंशुल ने उंगलियों के निशान न छोड़ने के लिए दस्ताने पहने थे। उसने पहले महाक का गला घोंटा और फिर कैंची से उसका गला काट दिया। आपको बता दें कि हिसार के रहने वाले अंशुल और हांसी की रहने वाली महक दोनों की शादी पिछले साल 25 सितंबर को हुई थी।

