होम = State = हरियाणा = Haryana News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल तेज, सरकार को 20 फरवरी तक अल्टीमेटम

Haryana News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल तेज, सरकार को 20 फरवरी तक अल्टीमेटम

by | Nov 20, 2025 | हरियाणा

Haryana News: हरियाणा रोडवेज को लेकर राज्य में कर्मचारी बारी-बारी से प्रदर्शन कर रहे हैं, नूंह के बाद अब अंबाला में करीब 20 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे पहले हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की तरफ से नूंह डिपो कमेटी की विशेष बैठक भी की गई थी। इस बैठक को डिपो प्रधान मोहमद अंसार की अध्यक्षता में किया गया था। जिसका संचालन डिपो सचिव जयसिंह चौहान ने किया।

मंत्री अनिल विज के घर पहुंचेंगे कर्मचारी

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 8 दिसंबर को कर्मचारियों की मांगों को लेकर होने वाली एक दिवसीय भूख हड़ताल की तैयारी और चर्चा करना था। वहीं आज अंबाला रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल की। इसके साथ ही कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों की भर्ती की जाए,नई बसें खरीदी जाएं साथ ही सालों से पेंडिंग बोनस भी लोगों को दिया जाए।

इसके साथ ही कर्मचारियों ने कहा सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो, 20 फरवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज के घर पूरे प्रदेश के कर्मचारी पहुंचेंगे। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि वे अनिल विज को मांग पत्र सौंपेगे और उनसे सवाल भी करेंगे।

अंबाला में वर्क शॉप डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल

जानकारी के लिए बता दें कि अंबाला में वर्क शॉप डिपो पर रोडवेज के 20 कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर अपनी मांगो को लेकर आवाज उठाई साथ ही सभी कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा यह उनकी एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल है।

यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानेगी तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी 20 फरवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंच जाएंगे और मांग पत्र सौंप पर उनसे सवाल करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिक बसों को लेकर भी सवाल उठाए।

कर्मचारियों की तरफ से कहा गया कि जो बसें खरीदी गई है इसकी जानकारी भी कर्मचारियों को दी जाए। साथ ही बताया जाए कि इसका पैसा किस खाते में जा रहा है। कर्मचारियों ने बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की भी मांग की।

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश की नजर सरकार की अगली कार्रवाई और 20 फरवरी को परिवहन मंत्री को सौंपे जाने वाले मांगपत्र पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार की सत्ता में सुपर-रिटर्न, 10वीं बार शपथ लेकर नीतीश कुमार बने CM, रच दिया इतिहास

बंगाल