Haryana Budget 2026-27: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया। बजट पेश होने से पहले विधानसभा में विधायकों ने ‘जो बोले सो निहाल’ का उद्घोष किया, जिससे सदन में उत्साह और गरिमा का माहौल बना।
CM नायब सैनी ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट जनता की सहभागिता से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “प्रत्येक मां, बहन, बुजुर्ग और युवा के लिए यह बजट हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हरियाणा मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न का मजबूत इंजन बनेगा, और राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य है। हमने ‘हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047’ तैयार किया है।”
क्या-क्या मिला बजट में
उन्होंने बताया कि बजट तैयार करने की प्रक्रिया बेहद व्यापक रही। 6 जनवरी से 27 जनवरी तक 13 बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें जनता और विशेषज्ञों से कुल 2,199 सुझाव प्राप्त हुए। इसके अलावा AI चैटबॉट से 12,400 सुझाव मिले, और कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से भी विचार साझा किए। इन सभी सुझावों में से लगभग 5,000 सुझाव बजट प्रस्तावों में शामिल किए गए।
CM ने बजट के 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं को किया उजागर
- राज्य के राजस्व में वृद्धि: वर्ष 2031 तक राज्य को केंद्रीय करों से कुल राजस्व का 14.2% हिस्सा मिलेगा। 2026-31 में केंद्रीय करों का हिस्सा 1.361% होगा, जो पिछले अवधि की तुलना में बढ़ा हुआ है।
- डबल इंजन सरकार का परिणाम: केंद्र और राज्य की संयुक्त नीतियों से राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो हरियाणा के विकास के लिए निर्णायक है।
- AI प्रशिक्षण और रोजगार: एक लाख युवाओं को एआई से संबंधित प्रशिक्षण देकर भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार किया जाएगा। 16 जुलाई 2025 को ‘भविष्य विभाग’ स्थापित किया गया था, जो अगले बजट से सभी विभागों में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करेगा।
- बजट का अधिकतम उपयोग: यह पहली बार है जब हरियाणा का 98% बजट वास्तविक रूप से खर्च किया गया।
- तीसरी बिजली कंपनी: हरियाणा में पहले से मौजूद उत्तर और दक्षिण बिजली निगमों के अलावा अब तीसरी कंपनी ‘हरियाणा एग्रो’ का गठन किया जाएगा। यह किसानों और उद्योगों को बेहतर और सस्ती बिजली सुनिश्चित करेगी।
CM ने कहा कि यह बजट न केवल विकास और रोजगार पर केंद्रित है, बल्कि इसमें समाज के कमजोर वर्गों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट हरियाणा की जनता द्वारा बनाया गया बजट है, और इसके हर प्रस्ताव में जनता की सहभागिता झलकती है।
हरियाणा बजट 2026-27 न केवल आर्थिक स्थिरता और नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह राज्य के लिए AI, ऊर्जा और सामाजिक विकास में नए युग की शुरुआत भी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में खामेनेई की मौत के बाद हाहाकार, अमेरिका-इजराइल विरोधी प्रदर्शन हिंसक, 35 से ज्यादा मरे

