होम = State = हरियाणा = Gurugram News: शराब और विवाद के कारण युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gurugram News: शराब और विवाद के कारण युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by | Nov 21, 2025 | हरियाणा

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम एक युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। बता दें कि गुरुग्राम सैक्टर-07 एक्सटेंशन, देवीलाल कॉलोनी के पास एक युवक का शव मिला। जिसके  बाद पूरे  परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, परिवार में मातम

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि मृतक पिछले 10 दिनों से उसी के पास रह रहा था। आगे उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और साले से झगड़े के बाद यहां पर रहने आया था।

पुलिल को मिली शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को कमोद और उसका भाई पटौदी चौक से शराब लेकर आए और कमरे में पी रहे थे। इसके बाद कमोद बाहर चला गया। अगले दिन सुबह पता चला कि किसी ने कमोद पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर, जांच शुरू की

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की। वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान पुनीत उर्फ टिल्लू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था। दादा-दादी के निधन के बाद वह इधर-उधर भटकता रहता था।

शराब और विवाद के कारण हत्या का खुलासा

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात करीब सुबह 3 बजे पुनीत अपनी रजाई में सो रहा था। तभी मृतक कमोद  शराब के नशें में उसकी रजाई में घुसने की कोशिश करने लगा। पुनीत ने मना किया, लेकिन कमोद जबरदस्ती रजाई में घुसने लगा। गुस्से में पुनीत ने कमोद को लात मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसे घसीटकर बाहर ले जाकर पत्थर से चोट मारकर हत्या कर दी।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर पूरी घटना का खुलासा किया, साथ ही मामले में हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। गुरुग्राम पुलिस ने चेताया है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में संलिप्त लोगों को कोई संरक्षण नहीं मिलेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या ERV नंबर पर दें। इसके साथ ही इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

ये भी पढ़ें: http://नाराज कांग्रेस को मनाने दिल्ली पहुंचे उद्धव ठाकरे, बोले- “साथ आ जाइए नहीं तो…”

बंगाल