होम = State = गुजरात = Weather Alert : मुंबई के बाद गुजरात बेहाल, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Weather Alert : मुंबई के बाद गुजरात बेहाल, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Weather Alert : मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद, अब गुजरात में भी बाढ़ जैसे हालात है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

जूनागढ़ में बारिश से तबाही

जूनागढ़ में 12 घंटे में 331 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। काफी तबाही मची हुई है। आसमानी आफत से जिधर देखो उधर पानी और सिर्फ पानी है। शहर के जिन बाजारों में भीड़ भरी होती थी, वहां कई फीट तक पानी है और सड़कें समंदर बन गई हैं। जूनागढ़ के मेंदरडा के बाद केशोद ओर मानावदर इलाके में हालात सबसे ज्यादा खराब है।

गांव और गाड़ियां समाई पानी में

गांव पानी में समा गए है। सड़कों पर जहां तहां गाड़ियां फंसी हैं। बस स्टैंड पर खड़ी कई बसें भी कई फीट पानी में डूबी हैं। राहत और बचाव टीमें घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही है। अबतक यहां 40 से भी ज्यादा लोग का रेस्क्यू किया गया है। गुजरात के भावनगर, अमरेली, द्वारका में भी जमकर बारिश हो रही है।

अन्य राज्यों की स्थिति

उत्तर प्रदेश और बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आकाश से बिजली गिरना और भारी बारिश हो सकती है। इसी के चलते कई जिलों में सावधानी अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 11 जिले प्रभावित हो सकते हैं, जबकि बिहार में 12 जिलों को चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़े : सपा शासन में आत्महत्या को मजबूर थे किसान, न बोआई कर पाते थे, न मिलता था MSP– कृषि मंत्री

उत्तराखंड में भूस्खलन और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। टिहरीगढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश चेतावनी जारी है । दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है । पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।