होम = State = गुजरात = राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवडिया पहुंचे पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवडिया पहुंचे पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

by | Oct 30, 2025 | गुजरात

Gujarat News : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के केवडिया पहुँचे, जहाँ उन्होंने 1220 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का हिस्सा है।

25 नई ई-बसों का उद्घाटन

पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर शाम 5 बजे केवडिया हेलीपैड पर पहुँचा। वहाँ से उन्होंने 5.10 बजे 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये इलेक्ट्रिक बसें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और आसपास के इलाकों में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देंगी।

1220 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

  • वॉकवे फेज़ 2
  • स्मार्ट बस स्टॉप फेज़ 2
  • वीयर डैम के पास प्रोटोकॉल वॉल भूमि समतलीकरण
  • सतपुड़ा प्रोटेक्शन वॉल
  • बोनसाई गार्डन (कैक्टस के पास)
  • ई-बस चार्जिंग स्टेशन
  • नर्मदा घाट पार्किंग
  • नया आवासीय भवन
  • मोखड़ी के पास पहुँच मार्ग
  • कौशल्या पथ
  • लिमडी टेंट सिटी पहुँच मार्ग
  • उद्यान विकास कार्य
  • टाटा नर्मदा घाट का विस्तार

शाम 6.30 बजे नर्मदा डैम व्यू पॉइंट क्रमांक 1 पर प्रधानमंत्री ने कई प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें शामिल हैं —

बाँध की प्रतिकृति निर्माण परियोजना

इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय रोजगार सृजन और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री

परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद शाम 6.45 बजे प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक “लौहपुरुष” देखा, जो सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर आधारित था। इसके बाद प्रधानमंत्री वीवीआईपी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

कल माल्यार्पण और परेड कार्यक्रम

शुक्रवार सुबह 8.10 बजे, प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुँचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के तहत 8.15 से 10.30 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे और 10.45 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में देशभर से आए 800 से अधिक आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी भी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12.20 बजे केवडिया से वडोदरा के लिए रवाना होंगे और फिर 1 बजे वडोदरा से दिल्ली लौट जाएंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रेरणा

राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में “रन फॉर यूनिटी”, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

-दीपक जगताप, राजपीपला

बंगाल