होम = State = गुजरात = कस्टमर बनकर आई महिला ने उड़ाई 6 लाख की ज्वेलरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कस्टमर बनकर आई महिला ने उड़ाई 6 लाख की ज्वेलरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

by | Aug 1, 2025 | गुजरात

Gujrat: गुजरात के जामनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला कस्टमर बनकर ज्वेलरी की दुकान में आई और बातों-बातों में दुकानदार का ध्यान भटका कर करीब 6 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हो गई। ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार एक कॉल पर बात करने लगता है, इसी बीच महिला ने चोरी कर ली। दुकानदार ने इस मामले की रिर्पोट पुलिस में की हैं। पुलिस वासो ने मामले की जाचं शुरु कर दी हैं।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

घटना शहर के एक व्यस्त बाजार की है। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल होती है। वह हंसते हुए दुकानदार से बात करती है और ज्वेलरी दिखाने के लिए कहती है। इसी दौरान दुकानदार का फोन आता है और वह बातचीत में व्यस्त हो जाता है। महिला इसी मौके का फायदा उठाकर एक ट्रे से ज्वेलरी उठाकर अपने बैग में रख लेती है और कुछ देर बाद यह कहते हुए निकल जाती है कि वह किसी और को दिखाकर आती है।

दुकानदार को हुआ देर से एहसास

दुकानदार को तुरंत चोरी का पता नहीं चल। जब वह स्टॉक मिलाने लगा तो एक ट्रे में रखी लाखों की ज्वेलरी गायब पाई गई। उसने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पूरी घटना सामने आ गई। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े: Gurugram: गुरुग्राम की डूबी सड़कों पर उभरा जनता का गुस्सा, बारिश बनी भ्रष्ट व्यवस्था का आईना

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि महिला कहा गई। दुकानदारों को भी इस तरह की चालाकी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने इस महिला को कहीं देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह वारदात एक बार फिर यह साबित करती है कि चोर नए-नए तरीके अपनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।

Tags : Gujrat

बंगाल