होम = खेल = क्रिकेट = टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड कोच गंभीर कप्तान सूर्यकुमार और ICC अध्यक्ष के साथ पहुंचे मंदिर, जानें किसे समर्पित की ट्रॉफी

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड कोच गंभीर कप्तान सूर्यकुमार और ICC अध्यक्ष के साथ पहुंचे मंदिर, जानें किसे समर्पित की ट्रॉफी

Head Coach Gautam Gambhir News: अहमदाबाद स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के साथ अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कप्‍तान सूर्य कुमार यादव के हाथों में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी देखने को मिली। गौरतलब है, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई मेरी जवाबदेही किसे

फाइनल मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देने के लिए नहीं हैं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों और स्टाफ के प्रति ही जवाबदेह हैं। कोच गंभीर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय खिलाड़ियों को देते हुए ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित की।

कोच गंभीर ने ICC अध्यक्ष का किया धन्यवाद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा कि एक कोच टीम से बनता है और खिलाड़ियों ने ही उन्हें बेहतर कोच बनाया है। उन्होंने राहुल द्रविड़ को टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने और वीवीएस लक्ष्मण को नेशनल क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों की मजबूत पाइपलाइन तैयार करने का श्रेय दिया। गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव तथा मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का भी धन्यवाद किया। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सूर्या ने उनका काम आसान कर दिया और वह टीम को परिवार की तरह साथ लेकर चलते हैं। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने भी गंभीर के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों का एक ही लक्ष्य रहा है टीम को जीत दिलाना।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: हार पर न्यूजीलैंड कप्तान का आया रिएक्शन, कहा- स्टेडियम में नीला समंदर था, मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है

बंगाल