होम = State = गुजरात = अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिटिश परिवारों को मिले गलत शव, ऐसे हुआ खुलासा

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिटिश परिवारों को मिले गलत शव, ऐसे हुआ खुलासा

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी लोगों का शव उनके परिवार के पास नहीं पहुंचा है। जो शव पहुंचाए भी गए हैं उनमें से 12 की बॉडी बदल दी गई है, लंदन में पीड़ित परिवारों का काम देख रहे वकीलों का दावा है कि जब लंदन में इन शवों की जांच कराई गई तो पता चला कि ये किसी और के हैं। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

269 लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में क्रू मेंबरों समेत 269 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में 52 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। इस भीषण हादसे में शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया था। जिसके बाद डीएनए जांच कर शवों की पहचान करने के बाद उन्हें पीड़ित परिवारों के पास भेजा गया था। ये शव जब लंदन पहुंचे तो इनकी दोबारा जांच की गई। जांच अधिकारी कोरोनर ने जब DNA मैच किया तो शव किसी दूसरे के निकले। बड़ी बात यह है कि एक दो नहीं बल्कि 12 शवों के साथ ऐसा ही हुआ। शव बदले जाने की बात जैसे ही सभी को पता चली तो उनको अंतिम संस्कार का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: “गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है”, अरावली में क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?

बता दें, ये खुलासा उस समय हुआ जब पश्चिमी लंदन के वरिष्ठ कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने पीड़ित परिवारों से प्राप्त डीएनए से मिलान करके उनकी पहचान सत्यापित करने की कोशिश की। वकील हीली के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ कि शव गलत हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर यह इन परिवारों (Air India Plane Crash) के रिश्तेदार नहीं हैं तो फिर ये अवशेष किसके हैं।

यह भी देखें: Monsoon Session 2025: सांसद विष्णु दयाल राम का विपक्ष पर हमला, विपक्ष की मंशा चर्चा की नहीं |

बंगाल