PM Modi on Dhankhar Resignation : जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के उपराष्ट्रपति से इस्तीफे को लेकर कल रात से ही बवाल चल रहा है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक इसको लेकर बयानबाजी करते नजर आ रहे है। अब जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी चुप्पी तोड़ दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर मन की बात साझा करते हुए जगदीप धनखड़ के लिए दिल को छूने वाली बात लिखी है। जिसके बाद पीएम मोदी का ट्वीट वायरल हो गया है। आपको बता दें कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार की शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. Wishing him good health.
श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2025
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी
जगदीप धनखड़ के लिए सम्मान और भावनाएं जताते हुए पीएम मोदी ने लिखा “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
धनखड़ का इस्तीफा मंजूर
जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंगलवार को मंजूर कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67ए के तहत तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना दे दी है। जिसके बाद से रातबर इसको लेकर सवाल-जवाब चलते रहे।
धनखड़ ने पत्र में क्या बताया?
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए अपने इस्तीफे के बारे में कहा था- “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।” आपको बता दें कि धनखड़ 74 साल के हैं और उन्होंने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था। उनका कार्यकाल 2027 तक था। कुछ समय पहले उनकी दिल्ली एम्स में एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके अलावा उन्हें इसी साल कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढें : UP News : उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम, लोन वुल्फ अटैक की साजिश को पुलिस ने किया बेनकाब

