Weather Alert : आज सुबह से बादल छाए रहेगे, दोपहर के आसपास बारिश की संभावना जाताई जा रही है। इसके बाद मौसम फिर से साफ होता दिख सकता है, लेकिन शाम तक बारिश के कुछ शॉट्स बाकी रह सकते हैं। अधिकतम लगभग 31 °C, और न्यूनतम अनुमानत 24–25 °C के आसपास रहेगा।
IMD की चेतावनी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र से मिलने वाली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को दिल्ली–हरियाणा क्षेत्र में “भारी बारिश” का पूर्वानुमान जारी है, और यह सिलसिला 2 सितंबर तक लगातार रहने की संभावना है।
विभाग ने लोगों से यातायात जाम, ,सड़कों पर फिसलन, बागानों, बागवानी एंव खेतों में खड़ी फसलों को संभावित नुकसान और कच्चे घरों, दिवारों एवं झुग्गी-झोपड़ियों को मामूली क्षति सहित कमजोर संरचनाओं को आंशिक क्षति के बारे में चेतावनी जारी की है।
जलभराव का सामना और लोगों से अपील
विभाग ने बताया कि बारिश (Weather Alert) की वजह से उत्तर, मध्य, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का सामना करना पड़ा।
विभाग ने लोगों को यातायात संबंधी सलाह का पालन करने, जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की सलाह दी है। लोगों से बिजली के तारों को न छूने, खंभों के पास न खड़े होने और भारी बारिश की स्थिति में तुरंत सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़े : एक परिवार में जरूरी हैं तीन बच्चे…मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा ? जानें शहरों के बदलते नाम पर क्या कहा
यमुना में बाढ़ की आशंका
यमुना नदी ने दोबारा खतरे (Danger) स्तर को पार कर लिया है। यह स्तर 205.33 मीटर था, जबकि पानी 205.35 मीटर पर था। अगले पांच दिनों में और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे बाढ़ की आशंका बनी रहेगी।

