JNU Protest: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में UGC बिल पर लगी रोक का विरोध किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि यूजीसी के नए नियम फिलहाल लागू नहीं किए जाएंगे और साल 2012 वाले नियम ही जारी रहेंगे। इसको लेकर जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रों ने जमकर विरोध किया और ब्राह्मण विरोधी नारे लगाए।
छात्रों ने ब्राह्मण विरोधी नारे लगाए
जेएनयू कैंपस में छात्रों ने यूजीसी के नए नियमों पर लगी रोक के खिलाफ आवाज उठाई और ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया। नारे कुछ इस प्रकार थे- ‘सामंती ब्राह्मणवादी दबाव के आगे झुकने से इनकार करो। BJP सरकार की सच्चाई को उजागर करो.” बैनरों पर ‘ब्राह्मण मुर्दाबाद’ भी लिखा गया।
एबीवीपी विरोध में नहीं हुआ शामिल
इस प्रदर्शन में एबीवीपी या किसी और छात्र संगठन की तरफ से विरोध दर्ज नहीं किया गया। तीन घंटे से ज्यादा देर तक चले इस विरोध प्रदर्शन में कई छात्रों ने भाषण भी दिया।
‘कई एक्ट का विरोध करते रहे हैं ब्राह्मण’- JNU छात्र
छात्रों ने भाषण में कहा कि इसी तरह ब्राह्मणों और ब्राह्मणवादी विचारधारों ने मंडल कमीशन एक्ट का भी विरोध किया था। इस तरह विरोध SC-ST एक्ट का भी विरोध किया गया था, लेकिन हमें किसी दबाव में नहीं आना है। इस एक्ट को और मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर देना है। छात्रों ने UGC के नए नियम में कमेटी को स्वतंत्रता देने की बात कही है। रात में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन खत्म किया गया।
ये भी पढ़ें: यह काला कानून वापस लो या मुझे इच्छा मृत्यु की मंजूरी दो: UGC के नए नियम पर जगद्गुरु परमहंस

