होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by | Aug 12, 2025 | दिल्ली/NCR

Delhi-NCR : दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में देर रात से झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया, लेकिन साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। तेज बारिश के कारण इंडिया गेट, अक्षरधाम, रफी मार्ग, निजामुद्दीन, मिंटो रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात धीमा पड़ गया और जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 13 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम बारिश हो सकती है।

सुबह से झमाझम बारिश और जलभराव से बिगड़े हालात

मंगलवार सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार हो रही बरसात ने एक तरफ मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया, तो वहीं दूसरी तरफ दिक्कतें बढ़ा दीं। इंडिया गेट, अक्षरधाम, रफी मार्ग, निजामुद्दीन, मिंटो रोड और आसपास के इलाकों में भारी पानी भर गया है। निचले इलाकों में तो स्थिति और भी खराब है, जहां गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया है। पैदल चलने वालों को भी जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड-हिमाचल में मूसलधार बारिश से हाहाकार, भागीरथी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, हर्षिल बाजार खाली

ट्रैफिक जाम और वैकल्पिक मार्ग

पानी भरने के कारण कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि वे ऐसे इलाकों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। कई जगहों पर गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी को साथ-साथ जम्मू और कश्मीर के उधमपुर, रियासी, जम्मू, सांबा, कठुआ, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में भी भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : कहा- कुत्तों को सभी इलाकों से उठाकर दूर ले जाया जाए…

राहत और चुनौतियां

बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे उमस से राहत मिली है। हालांकि, जलभराव, जाम और धीमी यातायात व्यवस्था ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की है। नगर निगम और जल बोर्ड की टीमें पानी निकासी के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Tags : delhi ncr

बंगाल