होम = State = दिल्ली/NCR = तेज हवाओं ने दी थी राहत… दिल्ली-NCR का AQI फ‍िर चढ़ा, जाने आपके इलाके का हाल

तेज हवाओं ने दी थी राहत… दिल्ली-NCR का AQI फ‍िर चढ़ा, जाने आपके इलाके का हाल

Delhi-NCR AQI: दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन चली तेज़ हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन सोमवार की सुबह प्रदूषण फिर से अपने पुराने रूप में लौट आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी का औसत एक्यूआई 299 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ से बढ़कर ‘बहुत खराब’ श्रेणी की दहलीज पर पहुंच चुका है।

हालात फिर बिगड़े

अक्टूबर से शुरू हुआ दिल्ली का ‘सांस संकट’ अब भी बरकरार है। स्मॉग की मोटी परत कई इलाकों में फिर से लौट आई है। रविवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से AQI 279 तक उतर आया था, जो नवंबर की दूसरी सबसे कम रीडिंग थी। लेकिन सोमवार को हालात फिर बिगड़ गए और कई स्थानों पर AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच गया।

दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाकों में आज का AQI-

• आनंद विहार- 325
• अलीपुर- 285
• ITO- 310
• बवाना- 339
• बुराड़ी- 305
• द्वारका- 317
• जहांगीरपुरी- 321
• रोहिणी- 341
• मुंडका- 282
• नोएडा सेक्टर-62- 270
• गाजियाबाद वसुंधरा- 272
• इंदिरापुरम- 279
• गुरुग्राम सेक्टर-51- 222

मॉनिटरिंग स्टेशनों के अनुसार

CPCB के समीर ऐप के मुताबिक, रविवार को 39 में से 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी की रीडिंग दर्ज की। याद रहे, AQI स्केल पर 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली की हवा में यह उतार-चढ़ाव बता रहा है कि राहत अस्थायी है और प्रदूषण का खतरा अभी खत्म नहीं होने वाला है।

ये भी पढ़े: हीटर ऑन करके सोना पड़ सकता है भारी, फेफड़ों पर चुपचाप हमला करती है सूखी गर्म हवा