होम = State = दिल्ली/NCR = सतीश गोलचा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, रह चुके हैं इस राज्य के पुलिस महानिदेशक

सतीश गोलचा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, रह चुके हैं इस राज्य के पुलिस महानिदेशक

by | Aug 21, 2025 | दिल्ली/NCR

Commissioner of Police Delhi : दिल्ली में पुलिस की कमान अब IPS अधिकारी सतीश गोलचा के हाथों में है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.

कौन हैं सतीश गोलचा

सतीश गोलचा जो एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश) के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं,वर्तमान में दिल्ली में पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे. इससे पहले वह तिहाड़ जेल के डीजी (जेल) के पद पर कार्यरत थे,जहां उन्होंने 1 मई 2024 को यह जिम्मेदारी संभाली थी.

ये भी पढ़ें : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई

अरुणाचल प्रदेश के DGP भी रह चुके है

गोलचा ने अपनी सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिनमें दिल्ली पुलिस में डीसीपी, जॉइंट सीपी और स्पेशल सीपी के पद शामिल हैं. इसके अलावा, वह अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) भी रह चुके हैं. गोलचा की नियुक्ति एसबी सिंह के स्थान पर की गई है,जिन्होंने इसी महीने के पहले दिन तक दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था.

Tags : Delhi police