होम = State = दिल्ली/NCR = Rain Alert: लगातार बारिश के चलते इन राज्यों में अलर्ट जारी, कॉलेज-स्कूल बंद

Rain Alert: लगातार बारिश के चलते इन राज्यों में अलर्ट जारी, कॉलेज-स्कूल बंद

by | Aug 25, 2025 | दिल्ली/NCR

Rain Alert:  देश में पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर (NCR) में आज, 25 अगस्त को भी सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। सप्ताह की शुरुआत के साथ बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में काफी समय की जरुरत पड़ सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसलिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का क्रम रुक सकता है। यूपी के लोगों को आने वाले दिनों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 29 अगस्त के आसपास मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अलर्ट जारी

डकसूम घाटी में जारी बारिश (Rain Alert) के कारण छोटे-छोटे नाले उफान पर हैं और पानी का बहाव काफी तेज है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। कठुआ नदी में उफान चलते एक पुल झुक गया है, जिसको लेकर पुल गिरने का खतरा बढ़ गया है। तवी नदी में उफान के चलते निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

दिल्ली की सुबह की शुरुआत हुई बारिश से

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। आज, 25 अगस्त को भी सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत  उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इसके बाद  पूरे अगस्त तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि हल्की बूंदाबांदी बनी रहेगी।

राजस्थान में स्कूल किए बंद

राजस्थान के 13 जिलों में अगले दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टियों कर दी गई है। जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा में पहली से 12वीं तक के स्कूल बंद तक के स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि राहत की बात है कि मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है. वहीं, पाली, जालौर, सिरोही के इलाक़ों में भारी बारिश की चेतावनी है।बता दें कि मौसम विभाग ने बीते दिन ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। रविवार (24 अगस्त) को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

ये भी पढ़े : वो चमत्कारी नहीं, संस्कृत के एक श्लोक को समझा दें तो…रामभद्राचार्य ने दी प्रेमानंद महाराज को खुली चुनौती

Tags : Rain Alert

बंगाल