होम = Cover Story Top = मनरेगा कार्यक्रम में मजदूर अवतार में दिखे राहुल-खरगे, हाथों में हल और माथे पर पगड़ी आई नजर

मनरेगा कार्यक्रम में मजदूर अवतार में दिखे राहुल-खरगे, हाथों में हल और माथे पर पगड़ी आई नजर

Rahul Gandhi MNREGA Program: दिल्ली में आयोजित मनरेगा बचाओ अभियान में आज 25 राज्यों के सामाजिक संगठनों से जुड़े मजदूर दिल्ली कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम का नाम मनरेगा बचाओ अभियान रखा गया था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए। इस कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर बनाए गए नए बिल “विकसित भारत – जी राम जी बिल” का विरोध किया और उससे जुड़े हर पहलू को मंच से उजागर किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माथे पर गमछा बांधा और उन्हें खुलहाड़ी भेंट की।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने माथे पर गमछा और कंधे पर रखी कुल्हाड़ी से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मजदूरों को एक संदेश देने की कोशिश की और पुराने मनरेगा बिल के फायदे को बताया समझाया और इसके साथ कड़े होने का आश्वासन दिया।

मनरेगा बचाओ अभियान में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को जम कर घेरा लेकिन उसी के साथ नए अंदाज़ या यूह कहे देसी अंदाज़ में मजदूरों से कनेक्ट करने की रणनीति को अपनाया। देश भर आए मजदूरों की लाई हुई मिट्टी से पौधे लगाए राहुल गांधी और खरगे ने वहीं कई बड़े वादे भी किए।

दरअसल, शीतकालीन सत्र में नए बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी शुरू से है। मनरेगा में किए गए बदलाव और नाम बदलने को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर षड्यंत्र का आरोप भी लगा चुकी है और लगा रही है। आज अपने संबोधन में राहुल गांधी ने विकसित भारत जी ग्राम जी बिल को नाम से संबोधित किया। कांग्रेस शुरू से इस बिल को VK जी ग्राहम जी के नाम से पुकार रही है। देश भर जारी प्रदर्शन और आंदोलन के बीच पूरी पार्टी लगातार मनरेगा को लेकर हमलावर है। सूत्रो के अनुसार फ़रवरी में कांग्रेस इसी बिल को लेकर चार बड़ी सभाए भी करेगी। मनरेगा को लेकर कांग्रेस इसे सरकार के विरोध में मुद्दा बनाती दिखाई दे रही है।

Report By- kanika katiyar

ये भी पढ़ें: PM मोदी का दक्षिण भारत दौरा, केरल में विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; तमिलनाडु में जनसभा संबोधन