Delhi AQI Today : दीवाली के बाद आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी की हवा अभी भी लोगों की सेहत के लिए चिंताजनक बनी हुई है। यह स्थिति न केवल दिल्ली के निवासियों के लिए, बल्कि विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत हानिकारक है।
बता दें कि आज भी दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार है। aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में आज सुबह सात बजे AQI 216 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोनिया विहार दिल्ली में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया है।
इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर
आनंद विहार – 403
आईटीओ- 316
इंडिया गेट- 254
धौला कुआं- 257
आनंद विहार के अलावा, शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आईटीओ क्षेत्र में एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। वहीं इंडिया गेट और उसके आसपास के इलाकों में एक्यूआई 254, धौला कुआं में 257 दर्ज किया गया।
27 अक्तूबर तक दिल्ली हवा रहेगी खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2650 मीटर रही। वेंटिलेशन इंडेक्स 14500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। सीपीसीबी के अनुसार, बीते 24 घंटे में हवा की गति में इजाफा हुआ है। ऐसे में बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

